चारधाम यात्रा 2026: परिवहन विभाग की नई पहल, मिलेगी फ्री ‘ट्रैवल किट’

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने आगामी चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए कई आधुनिक कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा पहली बार यात्रा मार्ग पर ‘वाटरलेस यूरिनल’ लगाने और यात्रियों को जरूरी सामानों से युक्त ‘ट्रैवल किट’ देने का निर्णय लिया गया है। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी के अनुसार, इन सुविधाओं का उद्देश्य लंबी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधाओं को कम करना और यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखना है। इसके साथ ही, वाहनों की चेकिंग और यात्रियों के आराम के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  शिक्षक संगठन ने दी जनगणना बहिष्कार की चेतावनी, कहा-मोबाइल-डेटा दो

यात्रियों के लिए खास ‘ट्रैवल किट’ और आधुनिक यूरिनल

यात्रा के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को एक ट्रैवल किट दी जाएगी, जिसमें वोमिटिंग बैग, यूरिनल बैग, सैनिटाइजर, वेट वाइप्स और कूड़ा रखने के लिए एक छोटा बैग शामिल होगा। इसके अलावा, मार्ग पर पहली बार ट्रेनों की तर्ज पर बायो-टॉयलेट जैसे ‘वाटरलेस यूरिनल’ स्थापित किए जा रहे हैं। ये यूरिनल यूरिया और पानी को अलग कर देते हैं, जिससे बदबू और गंदगी की समस्या नहीं होती। फिलहाल ऐसे सात यूरिनल मंगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत की 'तरबूज-खरबूज पार्टी': सियासी खटास बरकरार, क्या है हरदा का अगला कदम?

नारसन चेकपोस्ट पर हाई-टेक वेटिंग रूम

यात्रियों की सुविधा के लिए नारसन चेकपोस्ट पर एक आधुनिक वेटिंग रूम बनाने का फैसला लिया गया है। यहाँ यात्री अपने ‘ग्रीन कार्ड’ बनने का इंतजार आराम से कर सकेंगे। इस वेटिंग रूम में कूलर, इंटरनेट और एलईडी टीवी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि यात्रियों का समय आसानी से कट सके।

यह भी पढ़ें -  CM धामी का रुद्रप्रयाग दौरा: ज्ञानदीप सम्मान में पत्रकारों को किया पुरस्कृत!

सघन चेकिंग के लिए सचल दल तैनात

परिवहन विभाग ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए पांच नए चेकपोस्ट देहरादून जिले में और एक सोनप्रयाग में बनाया है। सामान्य चेकिंग टीमों के अलावा, नौ विशेष ‘सचल दल’ भी तैनात किए जाएंगे जो निरंतर गश्त करेंगे। विभाग ने यात्रियों की संख्या के आधार पर वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली है।

ADVERTISEMENTS