Chamoli Tunnel Accident: घायलों से मिलने गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे CM धामी, बोले-‘हर श्रमिक का जीवन अमूल्य, इलाज में न हो कोई कमी’

ख़बर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके तुरंत बाद वे जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और रेस्क्यू कर लाए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। सीएम ने मौके पर डॉक्टरों से सभी श्रमिकों के इलाज की पूरी रिपोर्ट ली।

अस्पताल में घायलों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रमिक का जीवन अमूल्य है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए और इलाज के स्तर पर कोई कमी न रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: नरेश बंसल के बाद कौन जाएगा राज्यसभा? भाजपा में दिल्ली से लेकर दून तक लॉबिंग तेज, तीरथ और प्रेमचंद रेस में आगे!

सीएम धामी ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी घायल श्रमिक की हालत गंभीर होती है, तो उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाए और जरूरत पड़ने पर तुरंत ‘हेली एंबुलेंस’ व अन्य जरूरी जीवनरक्षक साधन उपलब्ध कराए जाएं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: CM धामी ने NIM उत्तरकाशी के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायल श्रमिकों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड MBBS फर्जी दाखिला: मेरठ से नेपाल तक फैला सिंडिकेट, SIT जांच में बड़ा खुलासा

पीपलकोटी टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना और फिर जिला अस्पताल गोपेश्वर जाकर घायलों की सुध लेना प्रशासनिक तत्परता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों के इलाज में मुस्तैदी से जुट गई है।