प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा की सुव्यवस्थित तैयारियों की खुलकर तारीफ की है। ऋषिकेश पहुंचे सुनील शेट्टी ने कहा कि आमतौर पर यात्रा में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की शिकायतें सुनने को मिलती हैं, लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा।
उन्होंने बताया कि भारी भीड़ और गर्मी के बावजूद यातायात व्यवस्था शानदार है। पुलिसकर्मी 24 घंटे परिश्रम कर व्यवस्था बनाए रख रहे हैं। सुनील शेट्टी ने उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। उन्होंने चारधाम दर्शन के लिए अगला दौरा करने का भी ऐलान किया। अभिनेता के इस बयान से साफ है कि चारधाम यात्रा 2026 सुचारू रूप से चल रही है।

