सड़क का फरिश्ता: “मंत्री सौरभ ने दी अपनी कार, घायलों को पहुंचाया अस्पताल”

ख़बर शेयर करें

इन तस्वीरों को देखिए सड़क से लेकर अस्पताल तक की हैं। एक तस्वीर में सड़क हादसे में दर्द से तड़पते घायलों को जमीन से उठा कर कार में बिठाने की कोशिश की हैं..दूसरी तीसरी और चौथी तस्वीरें अस्पताल की हैं..सड़क हादसे में तड़पते ये वो घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने अपनी कार दी। सिर्फ कार ही नहीं दी बल्कि अस्पातल पहुंचकर घायलों फौरन इलाज मिले इसका भी इंतजाम किया।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बड़ी जात 2026: सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, यात्रा मार्ग पर रहेगा कड़ा पहरा

ये रहमदिल मंत्री हैं, उत्तराखंड के पशुपालन, दुग्ध और युवा कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा। शायद शायर ने ऐसे ही वाकयों को देख कर लिखा होगा, “खानदानी रईस हैं जो, वो नर्म रखते हैं मिज़ाज अपना,…. मतलब साफ है कि सीएम पुष्कर धामी की कैबिनेट में शामिल सौरभ बहुगुणा खानदानी रईस हैं। अपने दादा स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की सियासी विरासत संभाले हुए सौरभ, अपने दादा के नक्शेकदम पर ही चल रहे हैं। जिनके लिए जनता का दुःख दर्द अपना दर्द था। वरना वीआईपी कल्चर के दौर में कौन किसी आम घायल खून से सने इंसान के लिए अपनी लाखों की गाड़ी मदद के लिए देता है। लेकिन सौरभ ने न केवल अपनी गाड़ी दी बल्कि सितारगंज अस्पताल भी पहुंचाया और हर संभव मदद के साथ-साथ जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना भी दी।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: शिक्षकों की छुट्टियों पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग, एक साथ 30% से अधिक स्टाफ को छुट्टी नहीं

ये सब तब हुआ जब कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पीलीभीत से सितारगंज वापस आ रहे थे। रास्तें में सड़क हादसे में घायलों को देखा तो दिल पसीज गया। अपना काफिला रुकवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उनके साथ दौरान ब्लॉक प्रमुख उपकार सी सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह भी साथ रहे।

यह भी पढ़ें -  Nainital: दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- 'लापरवाही से फैली बीमारी, इलाज का खर्च भी उठाएं अफसर'

बहरहाल सौरभ ने सभी से अपील की है कि, “जब भी इस प्रकार की कोई दुर्घटना दिखाई दे तो तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दें या घायलों को नजदीकी अस्पताल तक पहुँचाने में सहायता करें”