उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया जीत का गुरुमंत्र

ख़बर शेयर करें

न नगर का वार्ड छूटे न गांव का कोना नामुमकिन को मुमकिन बना दो पहाड़ से मैदान तक मित्रों कमल खिला दो। अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने दूसरे दिन सांसदों से लेकर विधायकों तक और पालिक अध्यक्ष नगर निगमों के महापौरों, ग्राम पंचायत के जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों के साथ मीटिंग की।

वहीं पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्षों और महामंत्रियो से भी मंत्रणा की। सबसे फीडबैक लिया और सबको वो सूत्र दिए जिन पर अब, तब तक काम करना है जब तक राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार न बन जाए।

बहरहाल आज राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। उनका मूड भांपा, माननीय तबका चुनाव के लिए कितना तैयार है, उसकी थाह ली। कुछ नोट किया, कुछ डिबेट की और कुछ टिप्स दिए, ताकि चुनावी जंग में जीत की राह आसान हो सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, सीएम धामी ने दी बधाई

अब देखना ये है कि, जो मंत्र सुझाए हैं वो चुनावी घड़ी में कमल खिलाने के लिए कितने कारगर होते हैं और टीम लीडर सीएम धामी को कितना सपोर्ट करते हैं। क्योकि हैट्रिक लगानी के लिए बल्लेबाजी के साथ सपोर्टिंग बॉलिंग की भी जरूरत है डिफेंसिव फिल्डिंग की दरकार, तभी जाकर बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार। न नगर का वार्ड छूटे न गांव का कोना नामुमकिन को मुमकिन बना दो पहाड़ से मैदान तक मित्रों कमल खिला दो।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 1.19 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, नई योजना मंजूर

अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने दूसरे दिन सांसदों से लेकर विधायकों तक और पालिक अध्यक्ष नगर निगमों के महापौरों, ग्राम पंचायत के जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों के साथ मीटिंग की। वहीं पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्षों और महामंत्रियो से भी मंत्रणा की। सबसे फीडबैक लिया और सबको वो सूत्र दिए जिन पर अब, तब तक काम करना है जब तक राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार न बन जाए।

बहरहाल आज राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। उनका मूड भांपा, माननीय तबका चुनाव के लिए कितना तैयार है, उसकी थाह ली। कुछ नोट किया, कुछ डिबेट की और कुछ टिप्स दिए, ताकि चुनावी जंग में जीत की राह आसान हो सके।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: 'उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव' में गूंजा जनजातीय विकास का संकल्प, केंद्रीय मंत्रियों ने की धामी सरकार की सराहना

अब देखना ये है कि, जो मंत्र सुझाए हैं वो चुनावी घड़ी में कमल खिलाने के लिए कितने कारगर होते हैं और टीम लीडर सीएम धामी को कितना सपोर्ट करते हैं। क्योकि हैट्रिक लगानी के लिए बल्लेबाजी के साथ सपोर्टिंग बॉलिंग की भी जरूरत है डिफेंसिव फिल्डिंग की दरकार, तभी जाकर बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार।