Uttarakhand: नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को CM धामी ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देने का तांता लग गया है। इस क्रम में मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नई टीम के मनोनयन पर खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शुभकामना संदेश में विश्वास जताया गया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह नई टीम संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक व्यापकता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: टनल में फंसे 2 लोगों की तलाश तेज, NDRF-SDRF की युद्धस्तर पर जांच शुरू

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने नई राष्ट्रीय टीम में शामिल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया है कि यह टीम भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे और राजनीतिक प्रभाव को देश भर में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें -  BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: B.L. संतोष बने संगठन महासचिव, पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष की कमान

पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी के गठन से देश के सभी राज्यों और क्षेत्रों में बीजेपी के अभियानों को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रफ्तार और तेज होगी।

यह भी पढ़ें -  BJP Ticket Allocation: ग्राउंड रिपोर्ट होगी सर्वोपरि, मंडल अध्यक्ष तय करेंगे कौन होगा प्रत्याशी..

बीजेपी की इस नई राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों से यह अपेक्षा जताई गई है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करने और संगठन के आधार को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad