देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब बच्चों का होगा मुफ्त इलाज

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देहरादून जिले में गंभीर और जन्मजात बीमारियों से ग्रसित, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और मानवीय पहल शुरू की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के विशेष निर्देशों के बाद, अब ऐसे जरूरतमंद बच्चों को चिन्हित कर उनका संपूर्ण इलाज पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा।

इस मुहिम के तहत बाल विकास विभाग ने जनपद में अब तक छह वर्ष तक की आयु के 12 गंभीर बीमार बच्चों का चिह्नीकरण कर लिया है, जिन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहायता और इलाज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Politics: अगले 15 दिन में बनेगी कांग्रेस की 'सेना', कुमारी शैलजा के कड़े निर्देश

डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को छह वर्ष तक और मुख्य शिक्षा अधिकारी को छह से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों की पहचान के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से एक व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC Recruitment 2026: स्टेनोग्राफर और वैयक्तिक सहायक के 101 पदों पर निकली भर्ती, 14 सितंबर से भरें फॉर्म

इन चिन्हित बच्चों का इलाज भारत सरकार के ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ (RBSK) के अंतर्गत बिल्कुल मुफ्त कराया जाएगा। जिन जटिल बीमारियों का उपचार इस योजना के तहत संभव नहीं होगा, उनके लिए अन्य उपलब्ध वित्तीय संसाधनों और राइफल फंड का उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में मजबूत होगी सुरक्षा और कनेक्टिविटी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

जिला प्रशासन ने आम जनता से भी भावुक अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई ऐसा गरीब बच्चा है जो गंभीर या जन्मजात बीमारी से पीड़ित है, तो उसकी जानकारी तुरंत निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर सूचना मिलने से मासूमों को नया जीवन और उनके परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिल सके।