उत्तराखंड में शुरू होगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा एलान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के सुधार के लिए जल्द ही व्यापक स्तर पर ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है. राजधानी देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि किसानों के हित में IFFCO के सहयोग से एक बेहद मजबूत और ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के ATM से निकल रही साइबर ठगी की रकम, साइबर ठगों का नया पैंतरा

इसी सिलसिले में डॉ. रावत ने नई दिल्ली में मंगलवार को इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की. इस बैठक के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के कृषि और सहकारिता के क्षेत्रों में इफको की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने का विशेष आग्रह किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राजपुर रोड पर 18 लाख की उधारी मांगने पर महिला से छेड़छाड़, FIR दर्ज

सहकारिता मंत्री ने साफ किया कि ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को पूरे प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर संरक्षण करना है. इस अभियान के तहत मुख्य रूप से मृदा स्वास्थ्य में सुधार करने और जैविक व प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने जलाया 'आशीर्वाद का दीया', प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की मांगी दुआ

डॉ. रावत के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि किसानों को इस मुहिम से जोड़ने और जागरूक करने के लिए जल्द ही उत्तराखंड में एक विशाल किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन भी किया जाएगा।