Uttarakhand: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पर पोक्सो एक्ट दर्ज

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले अंतर्गत कपकोट तहसील क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मां बनने का गंभीर मामला सामने आया है। बीते बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्रसव के बाद किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया है।

प्रसव के दौरान अस्पताल प्रशासन को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी हुई, जिसके बाद सीएचसी प्रबंधन ने तुरंत कपकोट थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच के बाद बांसे गांव निवासी आरोपी युवक कवींद्र राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  वंदे मातरम् के अपमान पर 3 साल तक की जेल; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयक को दी मंजूरी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रसूता किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने सुरक्षा और बेहतर देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा। वर्तमान में नवजात बच्चा और प्रसूता किशोरी दोनों जिला अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: घायलों से मिलने गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे CM धामी, बोले-'हर श्रमिक का जीवन अमूल्य, इलाज में न हो कोई कमी'

अस्पताल से मिली आधिकारिक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी कवींद्र राम के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और संबंधित आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि सीएचसी कपकोट से नाबालिग के प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के बाद आरोपी कवींद्र राम, निवासी बांसे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बेटियों का पहला सैनिक स्कूल 4 साल से अटका, अब शुरू हुई प्रक्रिया

एसपी जितेंद्र मेहरा ने आगे कहा कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad