उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए गवर्नर…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देश के 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के अनुसार उत्तराखंड समेत केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल के तहत उत्तराखंड की जिम्मेदारी ढाल सिंह बिसेन को सौंपी गई है, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून जिला कारागार में क्लाउड-9 सैलून के सहयोग से महिला बंदियों ने सीखा ब्यूटी और ग्रूमिंग का हुनर

जारी सूची के अनुसार सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के मदरसों में अटका मिड-डे-मील और किताबें, पोषण और शिक्षा से वंचित हो रहे छात्र

उत्तराखंड में ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति को राज्य के संवैधानिक पद पर महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज होने की संभावना है। राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 155 के तहत की जाती है। राज्यपाल राज्य में संवैधानिक प्रमुख की भूमिका निभाते हैं और शासन व्यवस्था में संविधान के प्रावधानों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

यह भी पढ़ें -  यूं ही नहीं है भाजपा "पार्टी विद डिफरेंस"