सहसपुर में पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मंगलवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला चेकपोस्ट पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने तिमली के जंगल में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पुलिस का बड़ा खुलासा: NEET UG में फर्जी दस्तावेज से MBBS दाखिला दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

घायल बदमाश की पहचान उस्मान उर्फ कालू (24) पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह शातिर गौतस्कर है और इसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, उसने हाल ही में थाना सेलाकुई क्षेत्र में गौवश की चोरी और सहसपुर में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। मंगलवार सुबह भी वह गौकशी की साजिश रचते हुए अपने साथियों के पास जा रहा था, लेकिन चेकिंग में फंस गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ओपिनियन पोल 2026: धामी सरकार की बंपर वापसी का अनुमान, BJP को मिल सकती हैं 47 सीटें

एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।