टिहरी के चंबा-कोटी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत, CM धामी ने प्रकट किया शोक

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 'एक जनपद एक खेल' नीति को मंजूरी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए संशोधन निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल मीडिया “X” पर दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में विकास की रफ्तार: CM धामी ने 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज में 6 महीने तक हड़ताल पर पाबंदी: चारधाम यात्रा देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
Ad