हरिद्वार में सरकारी कार्यक्रम बना अखाड़ा: सरकारी शिविर में DJ बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार के झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित एक सरकारी बहुद्देशीय शिविर के दौरान उस समय भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। यह पूरा वाकया दर्जाधारी राजनेता देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला की गरिमामयी मौजूदगी में हुआ, जहां भीम आर्मी से जुड़े कुछ युवाओं द्वारा डीजे बजाने की जिद को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और हाथापाई होने लगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हलाला मामला: रुड़की में पीड़िता के घर भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सख्त

अचानक हुई इस मारपीट से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आम जनता में भगदड़ मच गई, जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और उग्र हो रहे दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया, जिसके बाद अब यह मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट की शिक्षा विभाग को फटकार: बार-बार शपथ पत्र बदल कर गलत नियुक्तियों को सही ठहराना बंद करे विभाग

घटना के बाद दोनों ही गुट अपनी-अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुंचने लगे हैं, जहाँ वैजयंती माला की ओर से मामले में लिखित तहरीर देने की तैयारी की जा रही है और एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने स्पष्ट किया है कि तहरीर मिलते ही पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नया अध्याय; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सियोल दौरे पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
Ad Ad Ad