बीजेपी प्रदेश महामंत्री अजय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी हरी झंडी….

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी के निर्देशानुसार श्री अजय कुमार को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  चमोली के लोहाजंग में 40 युवाओं को मिला नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण, जंगल और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किए गए इस आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस संगठनात्मक नियुक्ति की प्रतिलिपि सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री सहित प्रमुख नेतृत्व को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के शून्य नामांकन वाले स्कूलों से हटाए जाएंगे अतिरिक्त शिक्षक, दूसरी जगह होगा समायोजन
Ad Ad Ad