उत्तराखंडी गायक अभिनव चौहान का नया गीत ‘पहली दफा’ रिलीज़, स्वर और अभिनय से जीता प्रशंसकों का दिल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, लोकभाषा और लोकसंगीत को अपनी आवाज़ के जरिए नई पहचान देने वाले युवा कलाकारों में एक नाम है-अभिनव चौहान। अभिनव केवल एक गायक ही नहीं, बल्कि एक ऐसे बहुमुखी कलाकार हैं, जिन्होंने संगीत के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अपनी मधुर आवाज़, अलग अंदाज़ और उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़ाव के कारण उन्होंने कम समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

बताते चलें कि संगीत के प्रति उनके लगाव ने उन्हें गायिकी की दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने प्रसिद्ध गायिका वंदना श्रीवास्तव से संगीत का प्रशिक्षण लिया और लगातार मेहनत व अभ्यास के जरिए अपनी गायकी को निखारा। अभिनव चौहान ने अपने संगीत सफर में कई चर्चित गानों को आवाज़ दी। उनके गीत “ठंडी ठंडी हवा”, “राम की कसम”, “मेरी शीला”, “हरिपुर में आनंद सजेगा” और “कोदो का कोदुआ” को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: पत्नी से मारपीट कर दिया तीन तलाक, बहनोई के साथ हलाला का बनाया दबाव; गिरफ्तार

हाल में ही अभिनव चौहान ने अपना नया म्यूजिक वीडियो “पहली दफा” लॉंच किया है जिसने आते ही सूबे में धूम मचा दी है।अभिनव ने अपने लिखे गीत को अपनी ही आवाज दी है..और उसके लिए संगीत भी खुद ही तैयार किया है..और साबित किया है कि वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: ₹26 हजार मानदेय और 45 दिन का मातृत्व अवकाश को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हल्ला बोल

उन्हें जितनी मुहब्बत गीत संगीत से है उतना ही इश्क अदाकारी से भी है..वे जितनी गहराई से सुर और साज की दुनिया में उतर सकते हैं उनती शिद्दत के साथ अभिनय भी कर सकते हैं। उनका म्यूजिक अलबम “पहली दफा” अभिनव चौहान के भीतर समाई प्रतिभा को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की जमीनें कोई हरी घास नहीं, जो कोई भी आकर चर जाए… विपक्ष पर CM धामी का तीखा पलटवार

अभिनव इससे पहले भी उत्तराखंड की कई क्षेत्रीय फिल्मे, म्यूजिक अलबम और वेव सीरिज में में अपनी अदाकारी अपनी मखमली आवाज का जलवा बिखेर चुके हैं।

आपको बता दें कि अभिनव के पिता के.एस. चौहान उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं। बहरहाल सूबे के बेटे अभिनव चौहान के नए वीडियो के लिए समाचार फॉर यू की ओर से हार्दिक शुभकामानाएं….