“4 साल, 32000 सरकारी नौकरियां”: CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, पेश किया रिपोर्ट कार्ड

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर बेरोजगारों को खुशियों की सौगात दी है। जिसका असर आने वाले वक्त में राज्य के अस्पतालों से लेकर उद्यान विभाग तक दिखाई देगा। दरअसल गुरूवार 14 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 307 नौजवानों को नौकरी के नियुक्ति पत्र की वो खुशी दी है, जिसका उन्हें उस दिन से इंतजार था, जिस दिन से उन्होने नौकरी हासिल करने का इम्तिहान दिया था।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग में नया फॉर्मूला — योग्यता छोड़ो, संपर्क जोड़ो! स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा शिक्षा में डॉक्टर की तैनाती बनी चर्चाओं का विषय...!

बहरहाल देहरादून में आज कुल 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों और उद्यान विभाग के प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा, “यह केवल नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर है।”

वहीं सीएम धामी ने अपनी सरकार के लागू नकल विऱोधी कानून का हवाला देते हुए कहा, “एक समय था जब नकल और भ्रष्टाचार के कारण भर्ती प्रक्रियाएं बाधित होती थीं, योग्य युवाओं का विश्वास टूटता था और प्रतिभा के स्थान पर व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े होते थे। लेकिन हमारी सरकार ने नई कार्य संस्कृति विकसित करते हुए इस व्यवस्था को बदलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रेशम विभाग ढाई दशक बाद बदलेगा शहतूत की प्रजाति, बढ़ेगा रेशम उत्पादन

सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया है। ताकि हर परीक्षा पारदर्शिता के साथ हो और हर नियुक्ति केवल योग्यता के आधार पर सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में उमड़ा जनसैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास

वहीं सीएम धामी ने मौजूद लोगों को जानकारी दी कि इन चार सालों में उनकी सरकार 32000 हजार नौजवनो को सरकारी नौकरी में नियुक्ति के मौके दे चुकी है। सीएम धामी ने कहा,”यह केवल रोजगार नहीं, बल्कि विश्वास, न्याय और सुशासन की स्थापना का प्रमाण है।“

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad