उत्तरकाशी में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म,13 साल के बालक पर आरोप

ख़बर शेयर करें

देवभूमि उत्तराखंड का मिजाज न जाने क्यों बदल रहा है। सुनकर हैरानी हो रही है लेकिन जब धुंआ उठ रहा तो इसका मतलब कहीं न कही आग तो होगी। दरअसल उत्तरकाशी जिले के पुरोला विकासखंड के एक गांव से ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर अभिभावकों के माथे पर शिकन उभर गई है।

खबर के मुताबिक 13 साल के अवयस्क बालक पर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक बच्ची के माता पिता घर पर नहीं थे। 9 साल की बच्ची 13 साल के आरोपी बालक के साथ खेल रही थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की जमीनें कोई हरी घास नहीं, जो कोई भी आकर चर जाए… विपक्ष पर CM धामी का तीखा पलटवार

आरोप है कि नादान बालक मासूम बच्ची को एक मकान के पीछे ले जाता है और दुष्कर्म कर भाग जाता है। पीडिता बच्ची के माता-पिता जब घर आए तो बच्ची की हालत देखकर घबरा गए। बच्ची को पूछा तो सुनकर उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी की नाजुक हालत देखकर माता-पिता ने बच्ची को अस्पातल पहुंचाया और पुलिस को वाकया से वाकिफ कराया।

यह भी पढ़ें -  "मैं गरीब नहीं, हर साल भरता हूं 5 लाख इनकम टैक्स", पूर्व सीएम हरीश रावत ने ED-CBI को दी खुली चुनौती

मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरु कर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। जबकि आरोपी से पूछताछ की गई है। बहरहाल इस गंभीर मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए. ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: 'युवा संकल्प दिवस' पर पहुंचे सीएम धामी, जन्मदिन पर युवाओं से मांगा 'तीन संकल्पों का गुलदस्ता'

बहरहाल अगर यही सच हुआ तो ये घटना सिर्फ हैरान करने वाली नहीं बल्कि परेशान करने वाली भी है और माता-पिता को सतर्क करने वाली भी। क्योंकि सवाल ये है कि तकनीक से परिपूर्ण इस युग में ये किसका असर है? मन से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ते सोशल मीडया प्लेटफार्म का कंटेट या फिर कुछ और। बहरहाल जो भी है खतरनाक है