हल्द्वानी- उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह बुधवार को हल्द्वानी में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। राज्य के राज्यपाल बिशेन सिंह ढाल ने अपनी उपस्थिति से भव्य कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। दीक्षांत समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विश्वविद्यालय के मेधावी शिक्षार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुल 36 शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। वहीं, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 14 हजार 857 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। दीक्षांत समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
दीक्षांत समारोह भारतीय रेल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी काे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उनकी प्रशासनिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
महामहिम राज्यपाल डॉ ढ़ाल सिंह बिसेन ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण आधार भी है। उन्होने उपाधियों से सम्मानित शिक्षार्थियों से अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग समाज के उत्थान, प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया गया।

