नैनीताल,कोटाबाग- सूबे की धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास की इबारत के लिए सहकारिता काे फ्रंट फुट पर खड़ा कर दिया है। सहकारिता में सलीके से इसी तरह काम होगा तो न केवल सहकारिता से जुड़े किसानो की आमदनी बढ़ेगी बल्कि सूबे के कांधे पर विकास का एक और सितारा सजना लाजमि है।
इसी कड़ी में नैनीताल जिले के कोटाबाग में 18 लोगों को सहकारिता के जरिए 38 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण वितरित किया गया। 18 किसान जिले की 9 सहकारी समितियों से जुड़े हुए हैं। ऋण वितरण का ये काम एक कार्यक्रम के जरिए किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट शामिल हुए ।
मुख्य अतिथि ने कहा विकसित भारत के निर्माण के लिए सबसे पहले देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना आवश्यक है। लिहजा सहकारिता विभाग की ब्याजमुक्त ऋण योजना किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस योजना से किसान अपनी खेती-किसानी को मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रविंद्र सिंह रेकुनी भी मौजूद रहे, उन्होने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सहकारिता विभाग की इस पहल से किसानों को आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। लिहाजा योजना को अधिक से अधिक किसानो तक पहुंचाना जरूरी है।

