भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट ने किया बड़ा दावा,टिहरी जिले में कई जनप्रतिनिधियों ने थामा पार्टी का दामन

ख़बर शेयर करें

,

उत्तराखंड चुनावी साल की ओर बढ़ रहा है ऐसे में सियासी दल हरकत में हैं। किसी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है तो कहीं से पुराने यार दोस्त दामन छुड़ा कर इधर-उधर सरक रहे हैं। देखा गया है कि चुनाव तक ये सिलसिला अक्सर जारी रहता है। जिसका नफा-नुकसान चुनाव के दौरान सियासी दोलों को भुगतना भी पड़ता है।

बहरहाल उत्तराखंड में धामी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा का संगठन भी मजबूत हो रहा है। बढ़ते और मजबूत होते संगठन के बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सामने बड़ा दावा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टिहरी जिले का हवाला देते हुए कहा है कि टिहरी जिले में भाजपा पंचायत स्तर से जिला स्तर तक मजबूत हुई है। टिहरी जिले में कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 1694 सिपाही पदों पर बंपर भर्ती, 25 नवंबर से करें आवेदन

भट्ट का दावा है कि टिहरी जिले के सभी 9 ब्लॉक प्रमुखों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।टिहरी जिला पूरी तरह भगवामय हो चुका है। भट्ट ने कहा, जौनपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख, के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा है। चुनावी घड़ी में भाजपा टिहरी जिले में और मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मुक्त विवि का 11वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने दी मेधावियों को उपाधियां 36 को मिला स्वर्णपदक

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इससे साफ पता चल रहा है कि सूबे की धामी सरकार शानदार काम कर रही है और तीसरी बार भाजपा सरकार उत्तराखंड में बनने जा रही है। प्रदे श अध्यक्ष ने कहा नए सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत है तय है कि उनके पार्टी में आगमन से भाजपा और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में नवनियुक्त CDO ने संभाला कार्यभार