देहरादून में नवनियुक्त CDO ने संभाला कार्यभार

ख़बर शेयर करें

देहरादून में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी ने बुधवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अहम जिम्मेदारी देने के लिए शासन का आभार जताया। वहीं मीडिया के सवाल पर अपनी प्राथमिकताओं को बताया। पारदर्शिता पर फोकस करते हुए दीपक सैनी ने कहा उनकी कोशिश रहेगी कि विकास कार्य पारदर्शिता के साथ पूरे हों और जनता को उनका लाभ मिले।

यह भी पढ़ें -  अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई या 2027 का सियासी खेल? माता-पिता को चुनावी मैदान में उतारने की मची होड़!

वहीं जिले में विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की भी बात कही। सीडीओ दीपक सैनी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि, सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: टिहरी के गूलर बाजार में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 20 घायल

इसके लिए उन्होंने पांच सूत्रीय कार्ययोजना तैयार करने की बात भी कही। इसमें महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा, स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को मजबूत करना, विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना शामिल है।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 1694 सिपाही पदों पर बंपर भर्ती, 25 नवंबर से करें आवेदन

इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। वहीं उन्होने बताया कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित फील्ड विजिट और विभागीय समीक्षा की जाएगी। वहीं जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण के अनुकूल विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।