रामनगर- लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के मकसद से रामनगर के मालधनचौड़ में लोक संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य किसान आयोग के सदस्य संजय डोर्वी भी मौजूद रहे। उत्सव में लोक कलाकार ईशा मर्तोलिया, लोक गायक मनोज आर्या और रेशमा शाह ने अपने फन से मौजूद दर्शको को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
लोक संस्कृति उत्सव के आयोजकों की मानें तो मालधन क्षेत्र में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है। लिहाजा दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला। यही वजह रही कि कार्यक्रम को देखने और लोक संस्कृति का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय लोक संस्कृति और कलाकारों को बढ़ावा मिलता है

