संतों ने की सीएम धामी की तारीफ,” न भूतो न भविष्यति”!

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार–उत्तराखंड के 26 साल के इतिहास में राज्य ने दस शख्सियतों को सूबे की कमान संभालते देखा है। लेकिन कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं हुआ जिसने संतो का दिल जीता हो। ये पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री की संत समाज ने खुले दिल से तारीफ की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे पहले सीएम हैं जिन्हें संत परंपरा के सभी अखाड़ो ने आशीर्वाद दिया और जिनकी खुलकर तारीफ की और वो भी कुंभ मेले के आयोजन से पहले।

देखा गया है कि हिंदुस्तान में कुंभ मेले राज्य सरकार के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होते। श्रद्धालुओं की सहूलियत का पुख्ता इतंजाम करना तो सूबे की सरकार के लिए चुनौती होता ही है उससे भी कंही ज्यादा कड़ी परीक्षा सरकार को सनातन की धर्मध्वजा को सदियों से लहराने वाले संतो के सामने देनी होती है।

यह भी पढ़ें -  चिकित्सा शिक्षा में भी बना रिकार्ड,CM धामी के राज में राज्य को मिले 3 मेडिकल और 3 नर्सिंग कॉलेज,

अब तक देखा जाता रहा है कि हर कुंभ मेले में संतो के अखाड़े शाही स्नान , तय घाट और पेशवाई नगर यात्रा के रूट ,उसके इंतजाम को लेकर शासन प्रशासन से नाराज रहे हैं। कुछ न कुछ ऐसा हुआ है कि संत किसी भी मुख्यमंत्री से खुश नहीं हो पाए हैं। अभी लोग उस नजारे को भूले नहीं है जब प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और ज्योतिर्मठ के शकंराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की आपस मे ठन गई थी. ऐसे विवाद अक्सर सामने आए हैं और विवाद सामने न भी आए हों तो कुछ न कुछ नाराजगी संतों की अक्सर देखने को मिली है। लेकिन इस सिलसिले को उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 14 नवंबर को इन 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

देखा जाता है कि सीएम धामी का रुझान संत और उसकी परंपराओ को लेकर काफी सम्मानजनक रहा है। सीएम धामी जब भी हरिद्वार गए हैं संतो के अखाड़ो में आशीर्वाद लेने जरूर गए हैं। बहरहाल हरिद्वार में अगले साल होने जा रहे अर्धकुंभ को लेकर सीएम धामी ने बड़ी पहल की है।

सीएम धामी के प्रयासों के चलते अखाड़ों में चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। बीते प्रयागराज कुंभ से अलग हुई अखाड़ा परिषद के दोनों धड़े एक हो गए हैं। रविवार को भगवान कार्तिकेय जयंती पर निरंजनी अखाड़े में आयोजित संत सम्मेलन में संतों ने इसका श्रेय राज्य के मुख्य सेवक सीएम धामी को दिया और कहा कि आगामी अर्धकुंभ को भव्य कुंभ के तौर पर मनाएगें। हालांकि जूना अखाड़ा इस सम्मेलन मे शिरकत नही की लेकिन अखड़ा परिषद के पदाधिकारियों की माने तो जल्द ही वे भी एक ही मंच पर नजर आएंगे। बहरहाल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मंहत रविद्र पुरी ने सीएम धामी की मुक्त कंठ से तारीफ की और कहा, न भूतो न भविष्यति !

यह भी पढ़ें -  अंकिता हत्याकांड…. पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के बयान से मचा बवाल, अंकिता के माता-पिता और बॉयफ्रेंड पर भी लगाए आरोप, vip का चेट में जिक्र ना होने का भी किया खुलासा…

सीएम धामी की तारीफ में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने क्या कहा आप भी सुनिए ऊपर दिए वीडियो को क्लिक करें