उत्तराखंड राज्य बने हुए 26 साल हो चुके हैं। राज्य विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य में सेहत का सवाल यक्ष प्रश्न माना जाता रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब से कमान संभाली है तब से इस यक्ष प्रश्न का जवाब लगातार दिया जा रहा है।
आज राज्य में चिकित्सा शिक्षा का दायरा व्यापक हुआ है और तेजी से बढ़ रहा है। जब सीएम धामी ने उत्तराखंड की कमान संभाली है तब से राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज और तीन नर्सिंग कॉलेज खुले हैं। MBBS की सीटें बढ़कर 1700 हो गई हैं जबकि नर्सिंग की 1500 हो गई हैं।
26 साल के राज्य के इतिहास में ये पहली सरकार है जिसके दौर में चिकित्सा के क्षेत्र में इतना बड़ा मुकाम उत्तराखंड को हासिल हुआ हो। विकास पुरुष का दौर रहा हो या ईमानदारी की मिसाल का राज किसी भी सरकार में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तराखंड को इतनी बड़ी मंजिल नही मिली। जबकि चिकित्सा व्यवस्था ने हर सरकार का इम्तिहान लिया लेकिन इस मुश्किल परीक्षा में पास सिर्फ सीएम धामी ही होते दिख रहे हैं।

राज्य में चिकित्सा शिक्षा की ताजी तस्वीर ये है कि राज्य के छह मेडिकल कॉलेजो में MBBS की 675 सीटें हैं जबकि रुद्रपुर में अगले साल 100 सीटे शुरू हो रही हैं।निजी क्षेत्र के चार कॉलेजों में 900 और AIIMS ऋषिकेश में 125 सीटें हैं नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नर्सिंग कॉलेज में 879 सीटे हैं। जबकि राज्य में जो निजी कॉलेज नर्सिंग की तालीम दे रहे हैं वहां नर्सिंग में 10617 सीटें मौजूद हैं।
सीएम धामी की माने तो उनकी सरकार का मकसद राज्य के हर इलाके में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का कोशिश है। वहीं चिकित्सा क्षेत्र में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़े उनको रोजगार मिले इसके लिए प्रयास जारी हैं। पांच साल में तीन नए मेडिकल कॉलेज और तीन नर्सिंग कालेज इसी मकसद के साथ प्रारंभ किए गए हैं। 26 सालों के राज्य के इतिहास में धामी सरकार ही ये इबारत लिख पाई है । देखा जाए तो 5 साल में 3 मेडिकल और 3 नर्सिग कॉलेज कम नहीं होते

