भाजपा ने कसी चुनाव के लिए कमर, प्रदेश कार्यालय में BL संतोष की अध्यक्षता में अहम बैठक, CMधामी भी होंगे बैठक में शामिल

ख़बर शेयर करें

देहरादून, 15 नवंबर- भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस दी है.. आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकरअहम बैठक है। मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी ने अब जमीन पर उतरकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में आज शनिवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष करेंगे। संगठन के स्तर पर इसे चुनाव से पहले की सबसे अहम बैठकों में से एक माना जा रहा है।

बैठक में बीएल संतोष के साथ प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी बैठक में मौजूद रहेंगे। तीनों नेता पिछले कई दिनों से प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं और जिलों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं।आज की बैठक में सभी जिला प्रवासी प्रभारी और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। ये वही नेता हैं, जिन्हें पार्टी ने विधानसभा स्तर पर प्रवास करके संगठन की नब्ज टटोलने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बैठक में इन प्रभारियों से एक-एक विधानसभा का विस्तृत फीडबैक लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार बैठक में बूथ स्तर की मजबूती: बूथ समितियों का सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, नए मतदाताओं के रुझान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया जाएगा कि धामी सरकार की योजनाएं जमीन पर कितनी पहुंचीं, और जनता में सरकार को लेकर क्या माहौल है।

यह भी पढ़ें -  युवाओ को दी धामी सरकार ने GOOD NEWS

माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में विपक्ष की संभावित रणनीति पर भी मंथन कर सकते हैं ताकि वक्त आने पर कांग्रेस और अन्य दलों के मुद्दों का जवाब देने में आसानी हो और पार्टी के पक्ष में माहौल कैसे बनाया जाए। वहीं बैठक में प्रवासी प्रभारियों का रिपोर्ट कार्ड क्या है इस पर भी चर्चा होगी। ताकि इस बात का पता चल सके कि भाजपा किस सीट पर कितनी मजबूत है और जिन पर कुछ कमीबेशी है उसे कैसे पूरा किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के सामने भी संगठन का फीडबैक रखा जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री संगठन के नेताओं को सरकार की उपलब्धियों और आगामी चुनावी घोषणाओं को लेकर भी जानकारी देंगे, ताकि पार्टी एक सुर में जनता के बीच जा सके।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, बाजारों में बढ़ी रौनक, घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं….

इसके अलावा 21-22 नवंबर को हरिद्वार में प्रस्तावित कार्यसमितिआज की बैठक, उसके एजेंडे और तैयारियों को लेकर पर चर्चा किए जाने की खबर है। माना जा रहा है कि हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को चुनावी शंखनाद करेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा इस बार चुनाव से काफी पहले ही मैदान में उतर गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व का लगातार प्रदेश में आना इस बात का संकेत है कि पार्टी 2027 के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।