हल्द्वानी- एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दूसरी ओर छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके युवा पर नाबालिग लड़की के साथ अपने साथियों के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप । हल्द्वानी के मुखानी इलाके में हुई इस वारदात से हर कोई सहमा हुआ है । हालांकि नैनीताल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है और संबन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
नाबालिग पीड़िता लड़की के परिजनो की तहरीर पर नैनीताल पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी और उन्हे हिरासत मे ले लिया। हैरानी की बात तो ये है कि गिरफ्तार आरोपियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले छात्रसंघ अध्यक्ष पद चुनाव लड़ चुका धीरज बिष्ट भी है। पुलिस के मुताबिक धीरज और उसके तीन साथियो ने नाबालिग बिटिया को डरा धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा आप भी सुनिए!
मंजूनाथ टी सी, SSP नैनीताल

