हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का एक्शन, अवैध त्रिशूल होटल सील

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कटघरिया क्षेत्र स्थित एक होटल में नाबालिग के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के मामले के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद नैनीताल जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसके चलते अब अवैध रूप से संचालित हो रहे इस होटल पर कड़ा प्रशासनिक शिकंजा कसा गया है।

जांच में सामने आया है कि जिस ‘त्रिशूल होटल होमस्टे’ में इस गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया, वह पर्यटन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहा था। यह होटल लंबे समय से बिना वैध अनुमति के चल रहा था और शुरुआती जानकारियों के अनुसार यहां असामाजिक व अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही थीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को केंद्र का भरोसा: आयुर्वेद संस्थान, IISER और नए हाईवे पर दिया सकारात्मक आश्वासन

इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी धीरज बिष्ट बताया जा रहा है, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर हल्द्वानी कॉलेज से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुका है। घटना के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन, प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटघरिया स्थित इस अवैध त्रिशूल होटल को पूरी तरह से सीज कर दिया है। प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से होटल संचालकों और अवैध रूप से चल रहे अन्य गेस्ट हाउस संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  14 लाख की लूट मामले में बजरंग दल की एंट्री,पुलिस पर लगाए आरोप, कहा CBI करे मामले की जांच

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पर्यटन विभाग और प्रशासनिक निगरानी तंत्र की भूमिका पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन द्वारा पहले ही अवैध होटलों और होमस्टे की जांच के निर्देश दिए गए थे, तब इस तरह के अवैध संस्थान बिना रोक-टोक के कैसे संचालित हो रहे थे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रहे हैं।