IITF 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में सजा उत्तराखंड पवेलियन, हॉल नंबर-3 में लगे 40 से अधिक स्टॉल

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर 2026 तक आयोजित हो रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता की झलक प्रस्तुत कर रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है, जिसके जरिए राज्य के कारीगरों, महिला उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  युवाओ को दी धामी सरकार ने GOOD NEWS

व्यापार मेले में उत्तराखण्ड ने भारत मंडपम के हॉल नंबर-3 के प्रथम तल पर अपना पवेलियन स्थापित किया है। इस पवेलियन में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है।

उत्तराखंड पवेलियन में राज्य के स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ महिला उद्यमियों की भी सक्रिय भागीदारी है। महिला उद्यमी यहां अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे उन्हें नए खरीदारों और बड़े बाजार से जुड़ने का सीधा अवसर प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  14 लाख की लूट मामले में बजरंग दल की एंट्री,पुलिस पर लगाए आरोप, कहा CBI करे मामले की जांच

इस पवेलियन के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं व्यवसाय विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया गया है। मेले के दौरान आगामी 20 नवम्बर को विशेष रूप से ‘उत्तराखण्ड दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना भी प्रस्तावित है। इस आयोजन में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की विशेष झलक देखने को मिलेगी।