देहरादून के ओम कल्याणम वेलनेस सेंटर में “यंग तपस्वी” शिविर संपन्न, बच्चों को सिखाया जीवन जीने का हुनर

ख़बर शेयर करें

देहरादून के मिसरास पट्टी स्थित ओम कल्याणम वेलनेस सेंटर में आयोजित “यंग तपस्वी” प्रशिक्षण शिविर नई पीढ़ी के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में एक बेहद प्रेरणादायक और अनूठी पहल साबित हुआ है।

ओम कल्याणम वेलनेस के निदेशक सचिन त्यागी ने आज की आधुनिक जीवनशैली और शिक्षा व्यवस्था पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली बच्चों को किताबी ज्ञान तो दे रही है, लेकिन इसके कारण उनके जीवन में आत्मविश्वास, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, अनुशासन और जीवन जीने की कला जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  राजाजी नेशनल पार्क में हाथी सफारी बनी राजस्व का जरिया, 2026 में हुई बंपर कमाई

इसी गंभीर आवश्यकता को समझते हुए इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए बच्चों को विभिन्न राज्यों के अनुभवी विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस शिविर के दौरान बच्चों को योग, गहन ध्यान, व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद कला, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक अभ्यासों के माध्यम से भीतर से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया ताकि वे आज के दौर में मानसिक तनाव से मुक्त रह सकें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पर्वतीय रूटों पर सफर होगा आसान, रोडवेज खरीदेगा 200 नई छोटी बसें

सचिन त्यागी ने स्पष्ट किया कि आज के बच्चों के लिए केवल पढ़ाई ही काफी नहीं है, बल्कि उनका मेंटल हेल्थ, फिजिकल फिटनेस, सोशल स्किल्स और स्पिरिचुअल बैलेंस भी उतना ही जरूरी है। “यंग तपस्वी” का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मअनुशासन, सामाजिक व्यवहार और आंतरिक चेतना को जगाना है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव 2027: SIR अभियान के लिए BJP ने मैदान में उतारीं टीमें, बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट होगी दुरुस्त

उन्होंने आगे कहा कि ओम कल्याणम केवल एक वेलनेस सेंटर नहीं बल्कि एक राष्ट्र निर्माण की सोच है, और भविष्य में भी युवाओं को मजबूत बनाने के लिए ऐसे आयोजन लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad