10वीं की छात्रा की आई बैक, तो ट्यूशन के बहाने बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। दरअसल, पीड़ित छात्रा कक्षा 10वीं की एक परीक्षा में फेल हो गई थी और उसकी एक विषय में बैक आ गई।

यह भी पढ़ें -  'दुनिया में कुछ भी हो, सबकी नजर भारत के रुख पर': BRICS सम्मेलन पर CM धामी का बड़ा बयान

जिसके बाद विद्यालय में कार्यरत 47 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षक नरेश बहादुर चंद (निवासी सिम्याल तपछना) ने उसे बैक परीक्षा की तैयारी कराने और ट्यूशन पढ़ाने के बहाने स्कूल के तय समय से पहले बुलाया था। वहां अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

इस खौफनाक घटना से बुरी तरह डरी-सहमी छात्रा जब एक सप्ताह तक ट्यूशन पढ़ने नहीं गई, तो उसकी मां ने जाने के लिए दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद रोते हुए पीड़िता ने अपनी मां को शिक्षक की इस हैवानियत की पूरी सच्चाई बताई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के स्कूलों में अनिवार्य होगी मानसिक स्वास्थ्य जांच, तैयार हो रही SOP

देखते ही देखते यह मामला इंटरनेट मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया, जिस पर जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता और प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने तुरंत स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक नरेश बहादुर चंद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  हिंदी दिवस समारोह: CM धामी बोले-'निज भाषा की उन्नति ही विकास का आधार', 126 छात्र हुए सम्मानित

पुलिस प्रशासन द्वारा इस समय पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, और यह भी जानकारी सामने आई है कि पीड़िता के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है, जिससे असहाय परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।