‘दुनिया में कुछ भी हो, सबकी नजर भारत के रुख पर’: BRICS सम्मेलन पर CM धामी का बड़ा बयान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भारत की बढ़ती वैश्विक कूटनीतिक साख पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की अगुवाई कर रहा है और दुनिया के मंच पर देश की मजबूत भूमिका स्पष्ट दिख रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने रेखांकित किया कि आज अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की किसी भी पहल को पूरी दुनिया गंभीरता से स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि विश्व में जब भी कोई बड़ी वैश्विक घटना होती है, तो सभी विकसित और विकासशील देशों की नजर इस बात पर टिकी होती है कि उस मुद्दे पर भारत का क्या रुख है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में GST कलेक्शन में 16% का उछाल: अगस्त में मिला 920 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बन रहा ‘नया भारत’ न केवल सशक्त और स्वावलंबी है, बल्कि ‘सबको साथ लेकर चलने’ के सिद्धांत पर काम कर रहा है। आज भारत सिर्फ वैश्विक वार्ताओं का हिस्सा नहीं है, बल्कि दुनिया के बड़े फैसलों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें -  'मैं कांग्रेस में था, हूं और रहूंगा' - हरीश रावत ने इस्तीफे की खबरों का किया खंडन

सीएम धामी के अनुसार, ब्रिक्स जैसे शक्तिशाली मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी यह साबित करती है कि देश आर्थिक और कूटनीतिक रूप से कितना मजबूत हुआ है। पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण भारत की छवि दुनिया में एक जिम्मेदार और मार्गदर्शक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी की आय से अधिक संपत्ति मामले में नया मोड़

उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का बढ़ता प्रभाव और सम्मान हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है। भारत की यह बढ़ती ताकत, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं।