पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी की अपील को CM धामी ने दिया बल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को ऊपर रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हर नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील सिर्फ महंगाई कम करने के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: 1.32 करोड़ की ठगी का शातिर राजस्थान से गिरफ्तार

उन्होंने आम जनता से अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, पेट्रोल‑डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पुलिंग का इस्तेमाल करने, बिजली और ईंधन बचाने, एक साल तक सोने के गहने न खरीदने, खेती में रासायनिक उर्वरक की जगह प्राकृतिक खाद का उपयोग करने और खाद्य तेल का संयमित इस्तेमाल करने जैसे छोटे‑छोटे संकल्प लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा जाने वाले यात्री बरतें सावधानी;12 और 13 मई को खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहे हैं और वोकल फॉर लोकल व आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा सुरक्षित, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा।