“बैणी भुली योजना” को लेकर भाजपा -कांग्रेस में जुबानी जंग तेज

ख़बर शेयर करें

चुनावी साल की ओर बढ़ते उत्तराखंड में बैणी भुली योजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के कैबिनेट मंत्री इस योजना को गेम चेंजर करार दे चुके हैं। वहीं भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

नेहा इस योजना के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधती है। नेहा कहती है, कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है। उत्तराखंड का हवाला देते हुए नेहा ने कहा कांग्रेस ने आज तक किसी भी महिला को राज्य सभा नहीं भेजा! लोकसभा का टिकट नहीं दिया !

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 11 भर्तियों का कैलेंडर, 29 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

उधर कांग्रेस ने नेहा के आरोपो सो सिरे से खारिज किया, काग्रेस के कार्यकर्ता कहते हैं नेहा जी को अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस के टिकट पर श्रीमति रेणुका रावत चुनाव लड़ चुकी हैं और राज्य सभा भेजने की बात है तो कांग्रेस ने स्वर्गीय मनोरमा शर्मा डोबरियाल को राज्य सभा भेजा था।

यह भी पढ़ें -  मसूरी बाईपास: क्या 20 हजार पेड़ों की कटान पर बिछेगा डामर का गलीचा, सीएस को सौंपे सुझाव

वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना बैंणी भुली योजना को महंगाई के मुद्दे से महिलाओं का ध्यान भटकाने कोशिश करार दे रहे हैं। धस्माना मौजूदा बाजार का हवाला देते हुए कहतें 410 रुपए का सिंलेंडर आज हजार रूपए पहुंचने वाला है। राशन-दाल और सब्जियां दाम के मामले में आग उगल रही हैं। ऐसे में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बढ़ा सूखी ठंड का असर: मसूरी में 11 डिग्री लुढ़का पारा, मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट

नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री भाजपा (उत्तराखंड)

विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तराखंड के सियासी खेमों से बयानो के तीर चल रहे हैं जनता पर क्या असर हुआ इसका पता चुनाव के नतीजे ही जाहिर करेंगे। फिलहाल सियासी जंग जारी है।

सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस