हेलमेट नहीं पहनने पर अब सिर्फ चालान नहीं होगा और भी कुछ होगा ! हेलमेट को हल्के मे मत लेना!

ख़बर शेयर करें

देहरादून – बढ़ते सड़क हादसों को लेकर परिवहन महकमा सख्त हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों और उसके साथ बैठी सवारी की जिंदगी सलामत रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने हेलमेट को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब दोपहिया वाहन पर सिर्फ चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। परिवहन विभाग की ओर से वाहन डीलर्स को नई बाइक बेचते समय दो हेलमेट देना सुनिश्चित कराया जा रहा है। वहीं पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें जागरूकता के साथ चालानी कार्रवाई भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विस चुनाव: 12,543 बूथों पर 122 कंपनियां, 11 हजार होमगार्ड और हर केंद्र पर 2-2 CCTV कैमरे करेंगे निगरानी

लेकिन सबसे खास बात यह है कि हेलमेट नहीं पहनने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना तो लगेगा ही जुर्माने के साथ तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है सबसे बड़ी बात ये है कि आपको लाइसेंस बहाल कराने के लिए फिर से तीन दिन का रिफ्रेशर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट हासिल करना होगा, तब जाकर सड़क पर दोपहिया वाहन चला पाओंगे। मतलब साफ है कि सिर की गाज पांव पर गिरेगी। इसलिए सावधान रहें हेलमेट लेकर घर से निकलें और बिना हेलमेट वाले को लिफ्ट भी न दें वरना लेने के देने पड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 2026 आज से, CM धामी करेंगे शुभारंभ, 50 देशों के वैज्ञानिक लेंगे हिस्सा

सूबे में परिवहन विभाग की एनफोर्समेंट टीमें और बाइक स्क्वॉड लगातार हेलमेट चेकिंग अभियान चला रहे हैं। वहीं एनपीआर कैमरों के जरिए भी दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाले राइडर्स की निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों का धड़ल्ले से चालान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नैनीताल और अल्मोड़ा समेत 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून में आरटीओ संदीप सैनी ने बताया, निलंबित लाइसेंस के बावजूद अगर वाहन चलाया तो पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। इसलिए आप सभी सावधान न तो परिवहन महकमे को हल्के में ले और न अपने सिर के सुरक्षा कवच हेलमेट को। हालांकि विभाग ने जनता से अपील की है कि हेलमेट को चालान से बचने का नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का जरिया समझें।