उत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और त्रुटिहीन बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ‘विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम’ का आगाज़ हो गया है। इसी अभियान के तहत हाल ही में सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें पहला गणना प्रपत्र सौंपा।

इस राज्यव्यापी शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी मतदाताओं को यह गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आगामी 7 जुलाई तक एक महीने के भीतर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर भरा जाएगा और बीएलओ ऐप के माध्यम से पूरी तरह डिजिटिलाइज किया जाएगा, जिससे भविष्य में मतदाताओं से जुड़ी सभी जानकारियाँ डिजिटल रूप से सुरक्षित और पारदर्शी हो सकें।

