उत्तराखंड पुलिस को पासपोर्ट सत्यापन में मिला राष्ट्रीय सम्मान, CM धामी ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन में उत्कृष्ट और प्रभावी प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड पुलिस को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “इंस्टीट्यूशनल परफॉर्मेंस अवॉर्ड फॉर स्टेट पुलिस” से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए. पी. अंशुमान को यह गौरवशाली राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व विधायक सुरेश राठौर को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी के महज 3 दिन बाद मिली जमानत

इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह समयबद्ध, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जनपदों में कार्यों की नियमित समीक्षा और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद: 28 जून से शुरू होगा 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन'

वहीं, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस शानदार सफलता के लिए पूरी उत्तराखंड पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के नागरिकों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह राष्ट्रीय पुरस्कार उसी दिशा में किए जा रहे ईमानदार प्रयासों की सफलता का बड़ा प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश पुलिस भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का मान बढ़ाती रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रुड़की तहसीलदार कार्यालय में विजिलेंस का छापा, दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेता PRD कर्मी गिरफ्तार
Ad Ad Ad