उत्तराखंड जामरानी बांध: CM धामी ने किया निरीक्षण, बोले- भाबर क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में तकरीबन 3678 करोड़ की लागत से बन रही जामरानी बांध परियोजना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलिय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए कहा कि जामरानी बांध परियोजना को लेकर काफी लंबे समय से दिक्कतों आ रही थीं, लेकिन बावजूद इसके तमाम दिक्कतों का समाधान करते हुए आज बांध को धरातल की गोद में उतारा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में लापता बच्चों का बढ़ता संकट: तीन साल में सैकड़ों बच्चे गायब, कई अब तक नहीं लौटे


इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसी के चलते राज्य और केंद्र सरकार ने बांध निर्माण में आ रही दिक्कतों का समाधान किया गया, जामरानी बांध परियोजना की दोनों टनल का कार्य, अस्थाई कॉफर डेम का काम जून 2026 तक पूरा हो जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के पूर्ण हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को पीने के पानी और सिंचाई के लिए जूझना नहीं पड़ेगा खास करता रही भाबर क्षेत्र को जमरानी बांध का काफी फायदा होगा।