उत्तराखंड: इंटेलिजेंस और पीएसी में सृजित होंगे 34 नए पद, कैबिनेट में जल्द लगेगी मुहर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र और यातायात प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गृह विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने इंटेलिजेंस, सुरक्षा शाखा और पीएसी में कुल 34 नए पदों को सृजित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत इंटेलिजेंस और सुरक्षा शाखा में इंस्पेक्टर के 25 और पीएसी में ट्रैफिक टीआई के 9 नए पद शामिल हैं। गृह विभाग के इस प्रस्ताव पर आगामी कैबिनेट बैठक में मुहर लगने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बेस कैंप के लिए मुनस्यारी से रवाना हुआ 14 सदस्यीय दल, 5400 मीटर की ऊंचाई तक करेंगे ट्रैकिंग

नए पदों के सृजन से राज्य में संवेदनशील मामलों की निगरानी और खुफिया सूचनाओं के संकलन का काम पहले से काफी बेहतर हो सकेगा। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी तमाम दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने में पुलिस महकमे को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

यह फैसला प्रदेश के यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पर्यटकों की भारी आवाजाही और बड़े आयोजनों के समय भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को नए पुलिस बल से काफी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बढ़ा 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: 77 वर्षीय बुजुर्ग दंपती से 50 लाख ठगे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इन सभी 34 नए पदों को विभागीय पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। इस फैसले से लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे पात्र पुलिसकर्मियों को तरक्की के बेहतर अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने दी महानवमी की शुभकामनाएं,19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश,बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर,

इसके अतिरिक्त, इस कदम से उत्तराखंड पुलिस महकमे के पास मौजूद मानव संसाधन का और अधिक प्रभावी उपयोग संभव हो सकेगा। नए पद सृजित होने से पुलिस तंत्र की कार्यकुशलता बढ़ेगी और राज्य भर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद किया जा सकेगा।