Uttarakhand: मानसून और बारिश पर मुख्य सचिव सख्त, 24×7 अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने के लिए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने राज्य भर में हो रही वर्षा, नदियों के जलस्तर और भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के कड़े निर्देश जारी किए।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सचिव विनोद कुमार सुमन से प्रभावित क्षेत्रों, राहत-बचाव कार्यों, विद्युत-पेयजल आपूर्ति और बंद सड़कों की विस्तृत रिपोर्ट ली। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर धरातलीय स्थिति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें -  AIIMS Rishikesh में खुला वन स्टॉप सेंटर, यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगा इलाज और न्याय

मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि भूस्खलन से बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए और संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी व मशीनरी पहले से तैनात रखी जाए। चारधाम, कांवड़ व कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन मौसम की वास्तविक स्थिति को देखकर किया जाए और अत्यधिक बारिश या मार्ग बाधित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोककर आवश्यक सुविधाएं दी जाएं। न

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को केंद्र की बड़ी सौगात; 35 करोड़ से सुधरेगी पानी की व्यवस्था, इन जिलों को मिला बजट

दियों के जलस्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के साथ-साथ डैम व बैराजों से पानी छोड़ने से पहले डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों और सीमावर्ती राज्यों को समय रहते अलर्ट करने तथा बारिश या भूस्खलन से संचार बाधित होने पर सैटेलाइट फोन को तुरंत सक्रिय कर प्रतिदिन SEOC व DEOC के बीच संपर्क सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: उपनल कर्मियों को समान वेतन के लिए नहीं देनी होगी परीक्षा, आदेश निरस्त

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि जनजीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम संबंधी अलर्ट अंतिम छोर पर रह रहे व्यक्ति तक समय पर पहुंचना अनिवार्य है; इस उच्चस्तरीय बैठक में SCEO क्रियान्वयन DIG राजकुमार नेगी, JCEO दिनेश कुमार पुनेठा और ड्यूटी ऑफिसर कलम सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad