उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मंत्री पद संभालते ही सक्रिय मोड अपनाते हुए रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का देर रात अचानक औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। भर्ती मरीजों से बातचीत के दौरान एक मरीज ने शिकायत की कि अस्पताल में मिलने वाला खाना मेनू के अनुसार नहीं है और इसकी गुणवत्ता खराब है। साथ ही टॉयलेट और बाथरूम में गंदगी की समस्या बताई। मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खाने की गुणवत्ता सुधारने और साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस और गवर्नेंस की बड़ी कामयाबी: CCTNS में देश में 9वें तो ICJS 2.0 में तीसरे नंबर पर पहुंचा राज्य

उन्होंने कहा कि यह पहली गलती है इसलिए माफ कर रहे हैं, लेकिन आगे शिकायत पर कोई रियायत नहीं मिलेगी। स्टाफ के टॉयलेट का भी निरीक्षण कर कहा कि मरीजों के टॉयलेट की देखभाल खुद के घर जैसी होनी चाहिए, ताकि मरीज स्वस्थ होकर लौटें।

यह भी पढ़ें -  CM धामी का श्रमिकों को बड़ा तोहफा: 10,709 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से भेजे 18.49 करोड़ रुपये

जिला अस्पताल में आईसीयू व अन्य वार्डों का जायजा लेते हुए औषधि भंडार को तत्काल सील करने का आदेश दिया, क्योंकि नकली दवाओं की आशंका है। जांच के बाद ही इसे खोला जाएगा। हाल ही प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मंत्री ने कहा कि जांच पूरी होने पर दोषियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।