UKSSSC Job News: उत्तराखंड में 6 भर्तियों का रास्ता साफ, 3 पर जल्द फैसला

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए धामी सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। प्रदेश में लंबे समय से पाठ्यक्रम न होने के कारण अटकी पड़ी छह बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की तीन अन्य महत्वपूर्ण भर्तियों पर भी आगामी एक महीने के भीतर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

दरअसल, प्रदेश में भर्ती के प्रस्ताव आने के बाद भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं सिर्फ इसलिए रुकी हुई थीं क्योंकि उनका आधिकारिक सिलेबस तय नहीं हो पा रहा था। कार्मिक विभाग और विभिन्न भर्ती आयोगों के बीच लंबे समय से चल रही कवायद के बाद आखिरकार छह प्रमुख भर्तियों के सिलेबस पर संबंधित विभागों ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अंतिम अनुमोदन के बाद अब इन पाठ्यक्रमों को आयोगों के पास भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: हरेला पर्व पर रिकॉर्ड तोड़ पौधारोपण, 3804 जगहों पर रोपे गए 13 लाख पौधे

इन 6 बड़ी भर्तियों का सिलेबस हुआ फाइनल:

कार्मिक विभाग और विभिन्न भर्ती आयोगों के बीच चली लंबी कवायद के बाद आखिरकार छह प्रमुख भर्तियों के सिलेबस पर विभागीय मुहर लग गई है, जिनमें मुख्य रूप से सहायक लेखाकार, कृषि अधिकारी-1, कृषि अधिकारी-3, केमिस्ट (जल संस्थान), लाइब्रेरियन और विभिन्न विभागों की अन्य अधिसूचित भर्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand में पलायन का खौफनाक सच: वोटर लिस्ट से गायब हुए 2.61 लाख मतदाता, देखें नए आंकड़े

इसके अलावा, कुछ विभागों की ओर से भेजे गए सुझावों के आधार पर सिलेबस में जरूरी संशोधन भी किए जा रहे हैं। वहीं, समूह-ग के अंतर्गत आने वाली तीन अन्य बड़ी भर्तियों के सिलेबस को अंतिम रूप देने का काम भी आखिरी चरण में है। अधिकारियों के मुताबिक, वैयक्तिक सहायक-अपर निजी सचिव, स्नातक स्तरीय परीक्षा और लिपिकीय वर्ग के तहत कनिष्ठ सहायक के पदों पर अगले एक महीने में स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड: 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, सबूत के नाम पर मिला सिर्फ शालिग्राम

तकनीकी पदों जैसे जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती में आ रही दिक्कतों और सिलेबस को फाइनल करने के लिए शुक्रवार को शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है। दूसरी तरफ, वन विभाग की ‘स्केलर भर्ती’ जो सेवा नियमावली के पेच के कारण फंसी हुई है, उसे कैबिनेट के माध्यम से संशोधित कर जल्द ही हरी झंडी दी जाएगी। सिलेबस की यह अड़चन दूर होने के बाद अब आयोग जल्द ही परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad