Uttarakhand Voter List: उत्तराखंड ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, देखें नाम

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी होते ही आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इस नए अपडेट के साथ ही प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है और कुल 8.41 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। अब राज्य में मतदाताओं की संख्या 79 लाख से घटकर करीब 71 लाख रह गई है, जिसका सीधा असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने मंगलवार सुबह इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आज से ही मतदाता सूची को आम जनता के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नामों में गड़बड़ी है, उनके खिलाफ नोटिस भेजने और सुनवाई करने की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जब मुन्यारी में परगनाधिकारी के कार्यालय परिसर में गूंजे ढोल दमांऊ और रणसिंघा के स्वर

18 लाख मतदाताओं को आज से मिलेंगे नोटिस

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के करीब 18 लाख मतदाताओं के एसआईआर प्रपत्र में नाम, उम्र या अन्य जरूरी जानकारियों में विसंगतियां पाई गई हैं। इन त्रुटियों को सुधारने के लिए आयोग आज से ही बीएलओ के माध्यम से सभी प्रभावित लोगों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर रहा है। सभी को अपने वैध दस्तावेजों के साथ इस नोटिस का जवाब देना होगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: ज्योलीकोट में दूध से भरा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान

जांच में सामने आया है कि जिन मतदाताओं ने समय पर अपना प्रपत्र जमा नहीं किया था, बीएलओ ने उन्हें ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में डाल दिया है। यही कारण है कि इस बार उनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से पूरी तरह गायब हैं। ऐसे नागरिकों का वोटिंग अधिकार फिलहाल होल्ड पर चला गया है।

वोटर लिस्ट से नाम कटने पर क्या करें?

अगर इस नई सूची में आपका नाम भी कट गया है, तो चुनाव आयोग ने इसके लिए सुधार का रास्ता खुला रखा है। ऐसे मतदाताओं को दोबारा अपना नाम जुड़वाने के लिए नए सिरे से ‘फॉर्म-6’ भरना होगा। इसके साथ ही एक अनिवार्य घोषणा पत्र भी जमा करना होगा, जिसके बाद ही आपका नया वोटर आईडी कार्ड जारी हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: SIR प्रक्रिया में धांधली का आरोप, प्रक्रिया रद्द करने की मांग

घर बैठे ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर जाएं। वहां अपने वोटर आईडी कार्ड का एपिक (EPIC) नंबर दर्ज करें,

इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के बीएलओ, जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार या एसडीएम कार्यालय जाकर ऑफलाइन सूची भी देख सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि आपका नाम इस सूची में सुरक्षित है, तो आपका वोट सुरक्षित है। किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए मतदाता तुरंत अपने स्थानीय बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।