Uttarakhand: चारधाम रूट पर भूस्खलन; बद्रीनाथ हाईवे ठप, यमुनोत्री-गंगोत्री मार्ग भी बंद…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही वर्षा और जगह-जगह भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी और चमोली जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी मलबा आने से बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बंद हो गए हैं। मार्ग बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बद्रीनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर गिरा मलबा

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होंगी 200+ जांचें, धामी सरकार की बड़ी तैयारी

चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालेश्वर के पास पहाड़ी से अचानक भारी मलबा आ गिरा, जिससे यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। इससे पहले सुबह मार्ग सुचारू बताया जा रहा था, लेकिन ताजा भूस्खलन के बाद गाड़ियों के पहिए थम गए हैं। प्रशासनिक टीमें और जेसीबी मशीनें मौके पर मलबा हटाने के कार्य में जुटी हैं।

उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे ठप

उत्तरकाशी जनपद में भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। यहां NH 34 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलगुगाड़, नालूपानी और गंगनानी के पास मलबा आने से रास्ता पूरी तरह रुक गया है। इसके अलावा NH 134 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्बिल और स्यानाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। दोनों ही मार्गों को खोलने का काम तेजी से जारी है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: पर्वतीय रूटों पर 1 सितंबर से चलेंगी GMOU बसें, देखें टाइमटेबल

केदारनाथ मार्ग पर फिलहाल यातायात सुचारू

राहत की बात यह है कि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पिथौरागढ़ की तेजम तहसील में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के अन्य पहाड़ी जिलों में बादल छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: मानसून और बारिश पर मुख्य सचिव सख्त, 24x7 अलर्ट जारी

प्रशासन के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल किसी भी स्थान से बड़ी आपदा या जन-धन के नुकसान की खबर नहीं है। स्थिति पर आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी रखी जा रही है और मार्ग जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad