Uttarakhand: CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, इन बड़े फैसलों पर नजर…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास और परिवहन विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इन विभागों द्वारा तैयार की गई योजनाओं पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होंगे 'फिल्म पुरस्कार': सीएम धामी की पहल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

इस बैठक में सबसे प्रमुख नजर उपनल कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे पर रहेगी। लंबे समय से मांग कर रहे उपनल कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट में विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड न्यूज: देवप्रयाग के टॉपर छात्रों से मिले मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, दिए सफलता के मंत्र

इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का मामला भी मंत्रिमंडल के समक्ष लाया जा सकता है। इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  "ED भाई साहब हों या कोई भाई साहब हों...आइए। मेरे 3 साल के कार्यकाल की कर लें जांच", हरीश रावत का ED को खुला चैलेंज

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नए पदों के सृजन और परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण से जुड़े प्रस्तावों पर भी आज की बैठक में मुहर लगने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।