Uttarakhand: भाजपा ने 19 जिलों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों का किया ऐलान, इन नामों पर लगी मुहर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने आज बुधवार को राज्य के सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। देहरादून स्थित बलवीर रोड प्रदेश भाजपा कार्यालय से यह सूची प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार के हस्ताक्षरों से जारी की गई है। इस बड़े सांगठनिक फेरबदल का सीधा असर राज्य में पार्टी के सांगठनिक कामकाज और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर पड़ेगा।

गढ़वाल मंडल के जिलों का प्रभार

जारी सूची के अनुसार उत्तरकाशी में नवीन ठाकुर को जिला प्रभारी व विनोद रतूड़ी को सह-प्रभारी, चमोली में सम्पत सिंह रावत को प्रभारी व महावीर पंवार को सह-प्रभारी तथा रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को जिला प्रभारी व रघुवीर सिंह बिष्ट को सह-प्रभारी बनाया गया है। टिहरी में अनिल गोयल को प्रभारी व सतेन्द्र राणा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand भूस्खलन केंद्र की जमी धाक, अर्जित किया ₹4.21 लाख का पहला व्यावसायिक राजस्व

सांगठनिक दृष्टि से देहरादून को दो हिस्सों में बांटते हुए देहरादून ग्रामीण में श्रीमती नेहा जोशी को प्रभारी व पवन चौधरी को सह-प्रभारी तथा देहरादून महानगर में राकेश गिरी को जिला प्रभारी व संजय गुप्ता को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ऋषिकेश में डॉ. स्वराज विद्वान को प्रभारी व अमन त्यागी को सह-प्रभारी, हरिद्वार में शैलेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रभारी व दीपक धमीजा को सह-प्रभारी, रुड़की में आदित्य चौहान को प्रभारी व रविन्द्र कटारिया को सह-प्रभारी, पौड़ी में नलिन भट्ट को प्रभारी व रविन्द्र राणा को सह-प्रभारी तथा कोटद्वार में रमेश मैखुरी को जिला प्रभारी व संदीप गोयल को सह-प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम फिर ठप, पानी-मलबे का रिसाव लगातार जारी

कुमाऊं मंडल के जिलों की जिम्मेदारी

कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में निर्मल मेहरा को जिला प्रभारी व रवि रौतेला को सह-प्रभारी, बागेश्वर में वीरेन्द्र वल्दिया को प्रभारी व राकेश जोशी को सह-प्रभारी और रानीखेत में प्रदीप जनौटी को जिला प्रभारी व गौरव पाण्डे को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले की कमान राजेन्द्र सिंह बिष्ट को जिला प्रभारी व श्रीमती दीपिका बोहरा को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है। चम्पावत में गुंजन सुखीजा को प्रभारी व हिमांशु बिष्ट को सह-प्रभारी, नैनीताल में विवेक सक्सेना को प्रभारी व रणदीप पोखरिया को सह-प्रभारी, काशीपुर में पुष्कर सिंह काला को प्रभारी व भारत भूषण चुघ को सह-प्रभारी तथा ऊधमसिंह नगर जिले में खिलानेन्द्र चौधरी को जिला प्रभारी व साकेत अग्रवाल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  Almora: 'कौआ' बना उत्तराखंड का राष्ट्रीय पक्षी! B.Ed-M.Ed परीक्षा की उत्तर कुंजी में दर्ज था अनोखा जवाब..

बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार द्वारा जारी इस नई सूची के माध्यम से पार्टी नेतृत्व ने राज्य के सभी जिलों में अनुभवी व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर निचले स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने का प्रयास किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad