कभी बयानों से साधा था निशाना, अब बदलने जा रही हैं हवाएं… जानिए आखिर क्या है सनावर का ‘मास्टरप्लान’!

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में हुआ जो अंकिता भंडारी मर्डर केस तकरीबन पहले ठंडा पड़ चुका था उसमें दोबारा तपिश तभी आई जब टीवी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले वीडियो और ऑडियो अपलोड किए। अंकिता भंडारी मर्डर केस आज अगर सीबीआई के पास जांच के लिए पहुंचा है तो उसकी एक बड़ी वजह अभिनेत्री उर्मिला सनावर के वे वीडियो और ऑडियो क्लिप भी थे जो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए थे।

जिन में उन्होंने कई भाजपा नेताओं को लपेट दिया था। किसी को गट्टू किसी को फट्टू किसी को भट्टु कहा था,,आज वहीं उर्मिला सनावार, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव दुष्यंत गौतम को दलितों के लिए मसीहा करार दे रही है। वहीं जिस पूर्व विधायक सुरेश राठौर के पीछे वो बयानो का लट्ठ लिए फिर रही थी उसी सुरेश राठौर से सहयोग की अपील कर रही है। लेकिन क्यों, उसकी भी वजह है,, दरअसल उर्मिला सनावर की नई ख्वाहिश अभिनेत्री से नेत्री बनने की है।

यह भी पढ़ें -  Kotdwar News: मूसलाधार बारिश से खो नदी ने धारण किया विकराल रूप, स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय दावेदार के तौर पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। जिसके लिए उन्हें ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मदद चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला किसी राजनैतिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के बजाए आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना पंसद करेंगी। सनावर ने कहा कि राजनीति उनके लिए पद का नहीं बल्कि जनता की सेवा का जरिया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun News: दून पहुँचे भारत-नेपाल के शीर्ष अधिकारी, सीमा विवाद और तनाव पर होगी महावार्ता

वह महिलाओं और दलित समाज के अधिकार और सम्मान के लिए काम करना चाहती है। सनावर का कहना है कि विवादों के बजाए वे जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाना चाहती हैं। वैसे देखा जाए तो चुनाव में नामांकन करना तो आसान होता है लेकिन जीत जाना नसीब का खेल है। बहरहाल देखना ये दिलचस्प होगा कि उर्मिला ने तो अपने पत्ते खोल दिए हैं लेकिन ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर अभिनेत्री को नेत्री बनाने में मदद करते भी हैं या नहीं।