बड़ा फेरबदल: 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। चुनाव की ओर बढ़ते राज्य में सरकार की कसरत जारी है। सूबे की सरकार ने प्रशासनिक मोर्चे को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। कई दिनो के होमवर्क के बाद सरकार ने कई आईपीएस अफसरों को इधर-उधर किया है। कुछ काबिल अफसरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं तो कई आईपीएस अफसरों की कमिश्नरियां तक बदल दी गई हैं।

पिछले काफी समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद कई पुलिस अधिकारियों के ओहदों और तैनाती स्थलों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे कई प्रमुख जिलों और कमिश्नरेट की कमान नए हाथों में सौंप दी गई है।

दरअसल, यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुआ है, जहां 2020, 2021 और 2022 बैच के कुल 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादला सूची में राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा (गौतमबुद्धनगर), गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, कानपुर नगर और वाराणसी जैसे बड़े पुलिस कमिश्नरेट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  डेनिस का मोह नहीं छोड़ पा रहे हरीश रावत! चाय की चुस्की में भी याद आया पुराना प्यार, चुनाव से पहले फिर छेड़ा ‘डेनिस’ राग….

राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट में दो नए अपर पुलिस उपायुक्तों की तैनाती की गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में प्रतीक्षारत चल रहे 2020 बैच के आईपीएस पुनीत द्विवेदी और सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक रहीं 2022 बैच की सुश्री माविस टॉक को अब पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

वहीं, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर बाहर भेजा गया है। 2020 बैच के आईपीएस अमित कुमावत को लखनऊ कमिश्नरेट से हटाकर गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि 2021 बैच की किरन यादव को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: सीएम धामी ने किया झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत बनेंगे दो नए स्नान घाट

एनसीआर के प्रमुख जिलों नोएडा (गौतमबुद्धनगर) और गाजियाबाद में भी अहम बदलाव देखने को मिले हैं। वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत 2020 बैच की आईपीएस नीतू को अब गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहीं 2021 बैच की आईपीएस शैव्या गोयल का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है। शैव्या गोयल अब पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।

कानपुर नगर और आगरा कमिश्नरेट के बीच भी अधिकारियों की अदला-बदली हुई है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त रहीं 2020 बैच की आईपीएस शिवा सिंह को अब आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, तीर्थ विकास पर दिया जोर

दूसरी ओर, आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त रहे 2021 बैच के आईपीएस आदित्य को अब ग्रामीण क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। शासन ने उन्हें बदायूं जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर नई तैनाती दी है।

प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात 2021 बैच के आईपीएस पुष्कर वर्मा को भी जनपद स्तर पर भेजा गया है। तबादला आदेश के तहत पुष्कर वर्मा को अब फतेहगढ़ जनपद का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर कार्यरत 2021 बैच की आईपीएस भवरे दीक्षा अरूण को प्रशिक्षण संस्थान भेजा गया है। उन्हें अब पीटीएस मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।