उत्तराखंड विस चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, संविधान दिवस पर होगा प्रदेश चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर पूरी तैयारी के साथ डटी है। तैयारियां इस कदर हैं कि पार्टी संगठन किसी भी भूल-चूक को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। देखा जाए तो भाजपा उत्तराखंड में चुनावी मोर्चे पर दूसरी पार्टियों से अव्वल दिखाई दे रही है।

भाजपा की तैयारियां उस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां चुनाव के मद्देनजर सिर्फ चुनावी दफ्तर खुलने बाकी हैं। हालांकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की की माने तो 26 नवंबर को जब देश भर में धूम-धाम से संविधान दिवस मनाया जाएगा उस दिन भारतीय जनता पार्टी अपना प्रदेश स्तरीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने जानकारी दी कि 26 नवंबर को, सुबह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ करेगा। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी सहित पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांग कोटे से भर्ती 100 शिक्षकों की होगी मेडिकल जांच, शिक्षा विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नामित

वहीं प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के बाद जल्द ही राज्य की प्रत्येक विधानसभा में भी एक-एक चुनाव कार्यालय खोला जाएगा, ताकि चुनावी गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन किया जा सके। कुंदन परिहार की बॉडी लैंग्वेज बता रही है कि भाजपा जोश में है और चुनाव को लेकर बेहद संजीदा ताकि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार अब की बार 65 पार का नारा सार्थक हो सके।