दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: मोहंड एलिवेटेड रोड पर दौड़ेंगे दोपहिया वाहन, NHAI ने दी बड़ी राहत

ख़बर शेयर करें

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को लेकर बाइक और स्कूटी सवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोहंड में बनी नई एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा। एक्सप्रेसवे के अन्य हिस्सों में बाइक बैन होने की चर्चाओं के बीच, NHAI ने साफ किया है कि मोहंड कॉरिडोर का कोई अन्य वैकल्पिक रास्ता न होने के कारण यहाँ सभी प्रकार के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इससे यात्रियों का सफर न केवल आसान होगा, बल्कि समय की भी भारी बचत होगी।

60 की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे दोपहिया वाहन

मोहंड में बना यह 12 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर दोपहिया वाहनों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा। NHAI के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह के अनुसार, बाइक सवार इस सड़क पर 60 किमी प्रति घंटे की निर्धारित गति से चल सकेंगे। सुरक्षा और जानकारी के लिए एलिवेटेड रोड पर जगह-जगह सूचना बोर्ड और साइन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सरिया लदे ट्रक से टकराई कार

मोहंड के पुराने जाम से मिलेगी मुक्ति

दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर करने वाले लोगों के लिए मोहंड का इलाका सबसे बड़ी मुसीबत बना रहता था। यहाँ अक्सर लगने वाले लंबे जाम के कारण कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी घंटों लग जाते थे। अब इस नए एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने से जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। NHAI ने साफ किया है कि भले ही दिल्ली या सहारनपुर के कुछ हिस्सों में दोपहिया वाहनों पर रोक हो, लेकिन इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर किसी भी स्थिति में प्रवेश बंद नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कपाट खुलते ही “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजा केदारनाथ, CM धामी ने की विशेष पूजा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की दीवार झुकी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि बिहारीगढ़ (सहारनपुर) में एक गंभीर मामला सामने आया है। कस्बे के थाने के सामने बने फ्लाईओवर की दीवार अचानक झुक गई और उसमें दरारें दिखने लगीं। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए इस 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में इतनी जल्दी तकनीकी खराबी आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। आनन-फानन में कार्यदायी संस्था ने दीवार को गिरने से बचाने के लिए ‘एंकर प्लेट्स’ का सहारा लिया है, जिसे विशेषज्ञ एक अस्थायी समाधान मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में विकास की रफ्तार: CM धामी ने 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

एंकर प्लेट्स के सहारे टिका ढांचा

दीवार में आए झुकाव को रोकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने करीब 20 एंकर प्लेट्स लगाई हैं। आमतौर पर इस तकनीक का इस्तेमाल 50 से 100 साल पुरानी या बेहद जर्जर हो चुकी दीवारों को सहारा देने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक नए बने फ्लाईओवर में इस तरह की नौबत आना चिंताजनक है। हालांकि, NHAI के अधिकारियों का तर्क है कि जहां भी आशंका होती है, वहां प्लेट लगाकर ढांचे को लॉक कर दिया जाता है जिससे मजबूती आती है।

ADVERTISEMENTS