फायदे का सौदा है डी.डी.एक्सप्रेसवे पर सफर, हर किसी की बल्ले-बल्ले!

ख़बर शेयर करें

विकास के लिए किए गए कुछ इन्फ्राइस्ट्रक्चर ऐसे होते हैं जिनसे जनता को सीधा ही नहीं, दोहरा फायदा होता है। इन्ही में शामिल है देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे । डी.डी.एक्सप्रेसवे पर सफर मुसाफिरों को बेहद फायेदेमंद साबित हो रहा है। अब उनका वक्त भी बच रहा है और पैसा भी और सबसे बड़ी बात सफर के बाद शरीर थक नहीं रहा बल्कि रोंमाच को महसूस कर रहा है।

दिल्ली से वाहन में बैठे और महज ढाई से तीन घंटे में देहरादून पहुंच गए। या दून से गाड़ी ली और डी.डी.एक्स्प्रेस वे पर हवा से बाते करते हुए दिल्ली पहुंच गए। बहरहाल उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपने मुसाफिरों को किराए में बड़ी राहत दी है और उन्हें आम के आम और गुठलियों के दाम का अहसास कराया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा: सीएम धामी ने दिए निर्देश

अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में बाया एक्सप्रेस वे के सफर का किराया सस्ता हो गया है। उत्तराखंड परिवहन ने फिलहाल डीडीएक्सप्रेस वे पर कुलांचे भरने के लिए अपने बेड़े से 16 बसों को उतारा है। ट्रायल के लिए उतारी गई रोडवेज की बसों ने दून से दिल्ली का सफर डीडीएक्सप्रेस वे के जरिए अधिकतम तीन घंटे मे पूरा किया। इसमे परिवहन निगम को काफी फायदा हुआ। इससे निगम का जहां खर्चा भी बचा वहीं सफर के लिए मुसाफिर ज्यादा मिले।

यह भी पढ़ें -  अब पानी पीने के लिए भी बजेगी स्कूल में घंटी

बहरहाल साधारण बसो का किराये में 65 रुपए कम हो गए हैं..दिल्ली से देहरादून के लिए पहले साधारण बस में 420 का टिकट खरीदना पड़ता था अब मुसाफिरों को सिर्फ 355 रुपए चुकाने पड़ रहे हैंं। वहीं वाल्वो बस का किराया 945 से घटकर 709 कर दिया गया है। एसी बस का किराया 704 से 557 हो गया है। असल खबर ये है कि अब रोडवेज की देखा देखी में निजी बस ऑपरेटरों ने भी अपना किराया कम कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  "ऑपरेशन प्रहार" के तहत हरिद्वार पुलिस ने 5 हजार इनामी आरोपी दबोचा

बहरहाल दून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से मुसाफिरों को भी फायदा हो रहा है और परिवहन कंपिनियों को भी। किसी का किराया बच रहा है तो किसी का खर्चा। मतलब हर किसी की बल्ले-बल्ले।

ADVERTISEMENTS